मुख्यमंत्री साय की अपील: 5 साल तक के हर बच्चे को जरूर पिलाएं पोलियो की दो बूंद

रायपुर, 28 जून 2026
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों, विशेषकर माता-पिता और अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए हर अभिभावक की जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पोलियो की दो बूंद केवल दवा नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सुरक्षा का संकल्प है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास भी यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि सभी पात्र बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक मिले।
उन्होंने कहा कि सामूहिक जनभागीदारी से ही पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को और अधिक मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।




