छत्तीसगढ़ और मौसम

छत्तीसगढ़ में विदाई की राह पर मानसून, बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज

रायपुर,1 अक्टूबर 2026

सितंबर की विदाई के साथ ही छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।

प्रदेश में अब धीरे-धीरे शुष्क मौसम का दौर शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। बुधवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री रहा।

रायपुर में भी तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर को राजधानी में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar