छत्तीसगढ़ और मौसम

छत्तीसगढ़ में हीटवेव खत्म होने के आसार : 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर | 30 मई 2026

छत्तीसगढ़ में लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई से प्रदेश में हीटवेव की स्थिति खत्म होने लगेगी और अगले तीन दिनों तक कई जिलों में आंधी और बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि राजनांदगांव 46°C के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जबकि अंबिकापुर 21.8°C के साथ सबसे ठंडा दर्ज किया गया।

रायपुर में मई महीने में कई बार 45°C तक तापमान पहुंचा, लेकिन 1998 का 47°C का रिकॉर्ड इस बार भी नहीं टूटा।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश और तेज हवाओं की वजह से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी। कुछ जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।

मौसम बदलने का कारण ट्रफ लाइन और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी बताया जा रहा है।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar