छत्तीसगढ़बस्तर संभाग
आईटीआई बस्तर में 18 जून को कैंपस प्लेसमेंट, निजी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी में 08 पदों पर भर्ती

जगदलपुर, 17 जून 2026। जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बस्तर में 18 जून 2026, गुरुवार को कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर निजी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए लगाया जा रहा है।
इस अवसर पर मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक डीजल, इलेक्ट्रिशियन एवं फिटर ट्रेड के आईटीआई पासआउट एवं अंतिम वर्ष के प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया के माध्यम से कुल 08 रिक्त पदों पर योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा।
आईटीआई बस्तर के प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।




