छत्तीसगढ़
रफ्तार बनी जानवरों की दुश्मन, भारतमाला मार्ग पर 5 बैलों की मौत
रफ्तार बनी जानवरों की दुश्मन, भारतमाला मार्ग पर 5 बैलों की मौत

रायगढ़, 31 मई 2026
भारतमाला परियोजना की सड़क पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रैरुमा के पास काजूबाड़ी इलाके में एक भारी वाहन ने 7 बैलों को टक्कर मार दी। हादसे में 5 बैलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो बैलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि पास से गुजर रही एक कार भी इसकी चपेट में आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भारतमाला सड़क पर स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।




