अन्य खबरें

घर में घुसकर किशोरी की हत्या, फिर युवक ने लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर 15 वर्षीय किशोरी की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर जान दे दी

पुलिस के मुताबिक, युवक और किशोरी पहले फोन पर बातचीत करते थे। कुछ समय पहले परिजनों को इसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद करा दी गई थी। इसी बात से नाराज युवक शिशुपाल कथित तौर पर लड़की के घर पहुंच गया। वहां उसने धारदार हथियार से किशोरी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी पहले से लड़की और उसके परिवार को धमकियां देता था। वह लड़की की मां से कहता था कि “तुम्हारी बेटी की डोली नहीं उठने दूंगा।” बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ महीने पहले प्रेम संबंध शुरू हुआ था, लेकिन परिवार के हस्तक्षेप के बाद दूरी बढ़ गई थी

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar