अन्य खबरें

10 मई 2026 पंचांग : आज से शुरू हो रहा रोग पंचक, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

10 May 2026 Panchang : हिंदू पंचांग के अनुसार आज रविवार, 10 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि दोपहर 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज का दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र में व्यतीत होगा। वहीं ब्रह्म और इन्द्र योग के संयोग से दिन विशेष फलदायी माना जा रहा है।

आज से रोग पंचक की शुरुआत भी हो रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार से शुरू होने वाले पंचक को रोग पंचक कहा जाता है। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका मानी जाती है।

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:33 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक
  • अमृत काल – दोपहर 01:47 बजे से 03:29 बजे तक
  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 03:55 बजे से 04:43 बजे तक

अशुभ समय

  • राहुकाल – शाम 04:50 बजे से 06:27 बजे तक
  • यमगण्ड – सुबह 11:59 बजे से दोपहर 01:36 बजे तक
  • कुलिक काल – दोपहर 03:13 बजे से 04:50 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त – शाम 04:44 बजे से 05:36 बजे तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – सुबह 5:31 बजे
  • सूर्यास्त – शाम 6:28 बजे
  • चंद्रोदय – रात्रि 12:44 बजे
  • चंद्रास्त – दोपहर 12:15 बजे

धार्मिक मान्यता के अनुसार शुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं, जबकि राहुकाल और अन्य अशुभ काल में नए कार्यों की शुरुआत से बचने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar