छत्तीसगढ़जगदलपुर

पंडरीतराई तालाब व सड़कों का निरीक्षण, महापौर संजय पांडे के निर्देश, गहरीकरण और कैचमेंट बढ़ाने पर जोर



जगदलपुर ! 02/05/26

नगर पालिका निगम जगदलपुर क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लेने महापौर संजय पांडे पंडरीतराई तालाब एवं विभिन्न वार्डों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों के निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तालाब के वाटर कैचमेंट एरिया बढ़ाने, गहरीकरण कराने और वार्डवासियों की मांग पर बोर खनन करने के निर्देश दिए।

महापौर ने छत्रपति शिवाजी, गुरु गोविंद सिंह और लोकमान्य तिलक वार्ड में एमपीएम हॉस्पिटल रोड, एलआईसी ऑफिस रोड एवं सरस्वती शिशु मंदिर रोड कंगोली में बन रही ड्रेन-टू-ड्रेन सड़कों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान महापौर संजय पांडे ने कहा कि पंडरीतराई तालाब को ऐतिहासिक स्वरूप दिया जा रहा है और इसका निर्माण वार्डवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तालाब का कैचमेंट एरिया बढ़ाने और गहरीकरण से वर्षा जल संचयन बेहतर होगा, जिससे जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि ड्रेन-टू-ड्रेन सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और जलभराव की समस्या कम होगी।

इस मौके पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, सभापति निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, श्याम सुंदर बघेल, संतोष गौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar