खैरगुड़ा में 4.24 लाख की लागत से 150 मीटर लंबी सीसी सड़क का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

बस्तर। बस्तर विकास खंड के ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता 02 में 15वें वित्त से स्वीकृत 4.24 लाख रुपए की लागत से 150 मीटर लंबी सीसी सड़क का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पुजारी कामेश मांझी, सरपंच ईस्पर मंडावी और जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भूमिपूजन समारोह में मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, नड़गू नाग, मनोज कुमार, सुरेश, नंदो, तुला, सुखराम, उर्धेश्वर ठाकुर, श्यामलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
सरपंच ईस्पर मंडावी ने कहा कि यह सड़क निर्माण ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाएगा और गांव के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। वहीं जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने बताया कि यह सड़क ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगी और सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों की भी मांग की।




