छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर

पुल से टकराई बाइक, किसान की मौत: खेत जाते समय हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

📍जगदलपुर | नगरनार थाना क्षेत्र

जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़ापारा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान पाकलु नाग (34) के रूप में हुई है, जो शुक्रवार दोपहर अपने खेत जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे।

जानकारी के अनुसार, रास्ते में अचानक बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे पुल से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पाकलु नाग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद उसी मार्ग से गुजर रही उनकी पत्नी की नजर घायल पति पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उन्हें महारानी अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेकॉज), जगदलपुर रेफर कर दिया।

डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

नगरनार थाना प्रभारी संतोष सिंह के अनुसार, मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar