देश-विदेश

धरती पर जन्नत का एहसास: नॉर्थईस्ट की 6 जगहें जो वापस लौटने का मन नहीं करेंगी

रायपुर, 16 मार्च 2026: अगर आप शहर की भाग-दौड़ और शोर-शराबे से दूर कुछ पल शांति में बिताना चाहते हैं, तो भारत के नॉर्थईस्ट की यात्रा जरूर करें।

  • तवांग, अरुणाचल प्रदेश – बर्फीली वादियों और शांत झीलों के बीच भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ, तवांग मठ, आपकी यात्रा का अनुभव अविस्मरणीय बना देगा।
  • डौकी, मेघालय – उमंगोट नदी की क्रिस्टल-क्लियर पानी में बोटिंग का अनुभव ऐसा कि लगता है नाव हवा में तैर रही हो।
  • दजुकू वैली, नागालैंड – ‘पूर्वोत्तर की फूलों की घाटी’ में ट्रैकिंग के दौरान हरे-भरे पहाड़ और रंग-बिरंगे फूल आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।
  • माजुली, असम – ब्रह्मपुत्र के बीच स्थित दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप, जहां की संस्कृति और बांस के घर आपको गाँव की सादगी महसूस कराएंगे।
  • जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश – देवदार के ऊंचे पेड़ों और धान के खेतों से घिरी घाटी, फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए जन्नत।
  • लोकटक झील, मणिपुर – फुमदी पर तैरते हुए झील और केइबुल लामजाओ तैरता राष्ट्रीय उद्यान आपके स्ट्रेस को दूर करेगा।

यदि आप असली प्रकृति और संस्कृति का आनंद लेना चाहते हैं, तो नॉर्थईस्ट भारत की ये जगहें आपकी अगली यात्रा के लिए परफेक्ट हैं।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar