छत्तीसगढ़

CG में अफीम खेती का दूसरा बड़ा मामला: दुर्ग के बाद बलरामपुर में 2 एकड़ में फसल मिली, पुलिस-प्रशासन पहुंचा मौके पर

Balrampur district। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। Durg district के बाद अब बलरामपुर जिले में भी अफीम की अवैध खेती का बड़ा मामला उजागर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक Kusmi थाना क्षेत्र के Tripuri village में करीब दो एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती किए जाने का खुलासा हुआ है। मामले की खबर मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक आदिवासी किसान की जमीन लीज पर लेकर Jharkhand का एक व्यक्ति अफीम की खेती कर रहा था। खेत में अफीम की फसल देखकर प्रशासन भी हैरान रह गया।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में अफीम की अवैध खेती के लगातार खुलासों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। दुर्ग में कार्रवाई के बाद अब बलरामपुर में सामने आए इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar