छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तर प्रवास की तैयारियों का वन मंत्री, सांसद और विधायक ने लिया जायजा

,नेतानार स्थित शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा पहुंचे जनप्रतिनिधि, सेवा सेतु केंद्र और आजीविका इकाइयों का किया निरीक्षण¡

डमरू कश्यप,जगदलपुर, 17 मई 2026/ केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के प्रस्तावित बस्तर प्रवास को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में नेतानार स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर में नव संचालित शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा का वन मंत्री Kedar Kashyap, जगदलपुर विधायक Kiran Singh Deo तथा सांसद Mahesh Kashyap ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने नेतानार स्थित शहीद गुंडाधुर प्रतिमा स्थल एवं बेस कैंप परिसर में संचालित सेवा सेतु केंद्र का अवलोकन किया। सेवा डेरा के माध्यम से ग्रामीणों एवं महिलाओं को विभिन्न शासकीय सेवाओं और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने आधार सेवा केंद्र, बैंक सखी केंद्र, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, इमली प्रोसेसिंग यूनिट तथा राइस डेकी प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित रखने तथा स्थानीय हितग्राहियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अवसर पर सीसीएफ स्टायलो मंडावी, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, डीएफओ उत्तम गुप्ता, जनपद पंचायत सीईओ श्री भाटिया सहित क्षेत्र के कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बस्तर में केंद्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। नेतानार स्थित शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा को ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन का महत्वपूर्ण केंद्र बनाने की दिशा में प्रयास तेज किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar