बस्तर: जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने शारदीय नवरात्रि दुर्गोत्सव में मां दुर्गा के दरबार में लिया आशीर्वाद, आयोजित किए आदि कर्मयोगी अभियान पर चर्चा


बस्तर. जिले की जनप्रिय नेता और जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने ग्राम पंचायत दुबेउमरगांव और मधोता-1 में आयोजित शारदीय नवरात्रि दुर्गोत्सव पंडाल में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के साथ मातृशक्ति के महत्व पर चर्चा की। शंकुतला कश्यप ने अपने और क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया।
आदि कर्मयोगी अभियान पर जोर
जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने आदि कर्मयोगी अभियान की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह पहल जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने और उत्तरदायी शासन को मजबूत करने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत आदि सेवा केंद्रों की स्थापना और विलेज विजन एक्शन प्लान तैयार करने जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
शंकुतला कश्यप ने नवरात्रि के महत्व को बताते हुए कहा कि आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना भक्तों को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है और जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लाती है। उन्होंने बताया कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नड़गु नाग, नरपत कश्यप, बसंत गावरे, बलराम, जगदीश, धनीराम, भकचंद, अंबिका ठाकुर सहित मधोता और दुबेउमरगांव के महिला-पुरूष ग्रामीण उपस्थित थे।




