छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

जगदलपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय स्वागत, बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

जगदलपुर, 1 सितंबर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने और राहत कार्यों की समीक्षा के लिए पहुंचे हैं।

एयरपोर्ट पर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जगदलपुर महापौर संजय पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव रीना बाबा साहब कंगाले भी पहुंचे।

स्वागत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सड़क मार्ग से दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो गए। वे आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश देंगे, ताकि प्रभावित परिवारों तक शीघ्र राहत पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar