नगरपालिका की लापरवाही! टंकी से घंटों बहता रहा हजारों लीटर पानी, जलसंकट के बीच बर्बादी से लोग नारा

Gaurela नगरपालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है। भीषण गर्मी और जलसंकट के बीच वार्ड क्रमांक-03 में स्थित पानी की टंकी से घंटों तक हजारों लीटर पानी बहता रहा। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।
क्या है मामला?
बताया जा रहा है कि बीती रात मुख्य पानी टंकी ओवरफ्लो हो गई। टंकी भरने के बाद भी समय पर पंप बंद नहीं किया गया, जिसके कारण बड़ी मात्रा में शुद्ध पेयजल सड़कों और नालियों में बह गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी का बहाव किसी झरने जैसा दिखाई दे रहा था।

लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार टंकी से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो चुका है। लोगों ने वाटर ऑपरेटर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि समय रहते बोर पंप बंद नहीं किया गया।
जलसंकट के बीच बढ़ा आक्रोश
गौरतलब है कि इसी टंकी से नगर के अधिकांश हिस्सों में जलापूर्ति की जाती है। एक ओर लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक लापरवाही से हजारों लीटर पानी बर्बाद होने पर लोगों में आक्रोश है।




