छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

मितानिन कार्यक्रम के 25 साल पूरे, सोनारपाल में मितानिन दीदियों का सम्मान, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान को सराहा

बस्तर,24 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ मितानिन कार्यक्रम के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर ग्राम पंचायत सोनारपाल में मितानिन सम्मान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्यामकुमारी ध्रुव ने क्षेत्र की मितानिन दीदियों को गमछा और श्रीफल भेंटकर उनके सेवा, समर्पण और जनहित में किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्यामकुमारी ध्रुव ने कहा कि मितानिन दीदियां ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल, टीकाकरण, पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि विशेषकर दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में मितानिन दीदियां अहम कड़ी साबित हुई हैं। वे केवल स्वास्थ्य कार्यकर्ता नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों की स्वास्थ्य साथी हैं।

श्यामकुमारी ध्रुव ने कहा कि मितानिन कार्यक्रम के 25 वर्ष पूरे होना उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और निःस्वार्थ जनसेवा का प्रतीक है। उनके योगदान को सम्मान देना और उनकी कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में बस्तर ग्रामीण जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन, शहर जिला अध्यक्ष लता निषाद, पंच तुकाराम पंडा, सुनील देवांगन, पूर्व पंच वीरेंद्र पांडे, शंकर बघेल, मनोज नायक, सुषमा सुता, नीला, बी. ललिता राव, असबती कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar