बस्तर दशहरा को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे सांसद महेश कश्यप, दशहरा समिति की गतिविधियों और आयोजन से जुड़े मुद्दों पर रखेंगे बात

पुराना तहसील कार्यालय स्थित दशहरा पसरा में दोपहर 2:30 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को किया गया आमंत्रित
जगदलपुर 27 अक्टूबर 2026
विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व को लेकर आज 27 अक्टूबर 2026 को जगदलपुर में महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इस दौरान बस्तर दशहरा से जुड़े आयोजन, व्यवस्थाओं और समिति की गतिविधियों को लेकर अपनी बात रखेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन जगदलपुर के पुराना तहसील कार्यालय परिसर स्थित दशहरा पसरा में किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे निर्धारित है। इस अवसर पर सांसद एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप मीडिया के प्रतिनिधियों से रूबरू होंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बस्तर दशहरा जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के पर्व से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। आयोजन को लेकर समस्त प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है, ताकि पर्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां व्यापक स्तर पर आम जनता तक पहुंचाई जा सकें।
बस्तर की विशिष्ट संस्कृति, परंपरा और जनआस्था का प्रतीक विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की सांस्कृतिक पहचान है। ऐसे में दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं सांसद महेश कश्यप की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सभी की नजरें रहेंगी। अब देखना होगा कि बस्तर दशहरा से जुड़े किन महत्वपूर्ण विषयों और जानकारियों को लेकर वे मीडिया के सामने अपनी बात रखते हैं।




