छत्तीसगढ़
जशपुर में बैल के खेत में धान चरने पर खूनी विवाद, बुजुर्ग मालिक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर,13 नवम्बर 2026
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खेत में बैल के घुसकर धान चरने से नाराज एक व्यक्ति ने उसके बुजुर्ग मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने बुजुर्ग पर डंडे और लात-घूंसों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक का बैल आरोपी फिटू राम के धान के खेत में चला गया था और फसल चरने लगा था। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज हो गया। गुस्से में उसने बैल मालिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने बुजुर्ग को डंडे और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी जान चली गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी फिटू राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।




