छत्तीसगढ़

असम दौरे पर भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पहली यात्रा

रायपुर,21 सितम्बर 2026

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) सचिव भूपेश बघेल आज असम दौरे पर रहेंगे। असम कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के रूप में यह उनका पहला दौरा होगा। इस दौरान वे पार्टी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भूपेश बघेल सुबह करीब 7 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जिसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे असम पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके दौरे को लेकर असम कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में सक्रियता देखी जा रही है।

असम पहुंचने के बाद भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान वे स्थानीय नेताओं से फीडबैक लेकर पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान बूथ स्तर की तैयारियों, संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनता से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना है।

कांग्रेस ने हाल ही में भूपेश बघेल को असम कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी के तहत उनकी भूमिका राज्य में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को गति देने और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने से जुड़ी होगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar