बकावंड में बस्तर ओलम्पिक का आगाज: 9 जोन के 500 से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरे, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने किया शुभारंभ

बकावंड। विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक खेल का दो दिवसीय शुभारंभ आज दिनांक 03-11-2026 से बकावंड के खेल मैदान में हुआ। कार्यक्रम का समापन 04-11-2026 को होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, जनपद उपाध्यक्ष तरुण पांडे, जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं विकासखंड के 9 जोन से आए 500 से अधिक खिलाड़ी और सभी संकुलों के स्कूली बच्चे शामिल हुए।
अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर ओलम्पिक से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है। खेल से ही अनुशासन और स्वास्थ्य बनता है।
खेल मैदान में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स सहित पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन से ही मैदान में खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा गया।




