छत्तीसगढ़

CG News : प्रेम प्रसंग में युवक ने लगाई फांसी, मौत से पहले युवती को भेजा वीडियो, परिजन ने लगाए गंभीर आरोप

Korba में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दुखद मामला सामने आया है। जिले के CSEB चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक इलाके में 27 वर्षीय युवक मनीष चंद्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनीष एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपनी गर्लफ्रेंड को भेजा था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय मनीष अपने कमरे में था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसके बड़े भाई ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के भीतर मनीष फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

परिजनों के अनुसार, मनीष का मोबाइल लॉक था, जिसे एक युवती से पासवर्ड लेकर खोला गया। मोबाइल की जांच में मौत से पहले रिकॉर्ड किया गया वीडियो मिला, जिसे युवक ने उसी युवती को भेजा था। दोनों के बीच की चैट भी मोबाइल में मौजूद बताई जा रही है।

परिजनों ने युवती पर लगाया मानसिक दबाव का आरोप

मृतक के परिवार का आरोप है कि राताखार क्षेत्र की रहने वाली युवती मनीष पर लगातार मानसिक दबाव बनाती थी। भाई के मुताबिक, मनीष युवती के लिए अपनी और मां की आईडी से ऑनलाइन सामान मंगवाता था और उसकी कई मांगें पूरी करता था।

परिवार का कहना है कि युवती के कारण मनीष तनाव में रहने लगा था। वह कई बार रातभर फोन पर बात करता रहता और घर से बाहर चला जाता था। परिजन उसे समझाकर वापस लाते थे। भाई ने बताया कि उसने कई बार मनीष को युवती से दूरी बनाने की सलाह दी, लेकिन उसने बात नहीं मानी।

पुलिस कर रही जांच

मामले की जांच कर रहे CSEB चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मोबाइल चैट और वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। संबंधित युवती से भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों और परिस्थितियों की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar