छत्तीसगढ़ और मौसम

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, अब तक 996.5 मिमी बारिश; बलरामपुर में सबसे ज्यादा तो कांकेर में सबसे कम

रायपुर, 19 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन में अब तक 996.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो राज्य की औसत सामान्य वर्षा का 96.4 प्रतिशत है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 19 सितंबर तक प्रदेश में 1033.6 मिमी सामान्य वर्षा के मुकाबले 996.5 मिमी बारिश हुई है।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश का रुख मिश्रित रहा है। बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 169.7 प्रतिशत (1488.5 मिमी) बारिश दर्ज की गई है, जबकि कांकेर में सबसे कम 67.0 प्रतिशत (945.7 मिमी) वर्षा हुई है।

सरगुजा संभाग में बलरामपुर में रिकॉर्ड बारिश

सरगुजा संभाग में बलरामपुर में सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज हुई है। यहां औसत की तुलना में 169.7 प्रतिशत यानी 1488.5 मिमी वर्षा हुई।

इसके अलावा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 122.6 प्रतिशत (1139.9 मिमी) और सूरजपुर में 111.5 प्रतिशत (1138.1 मिमी) बारिश दर्ज की गई। वहीं सरगुजा में 77.3 प्रतिशत (594.9 मिमी), जशपुर में 81.2 प्रतिशत (805.1 मिमी) और कोरिया में 97.0 प्रतिशत (892.8 मिमी) वर्षा हुई है।

रायपुर संभाग में भी अच्छी बारिश

रायपुर संभाग में मानसून का प्रदर्शन बेहतर रहा है। रायपुर जिले में सामान्य से 126.9 प्रतिशत (1091.2 मिमी) बारिश दर्ज की गई है।

वहीं महासमुंद में 120.8 प्रतिशत (1128.5 मिमी), गरियाबंद में 118.0 प्रतिशत (1191.9 मिमी), बलौदाबाजार में 109.7 प्रतिशत (1007.1 मिमी) और धमतरी में 105.1 प्रतिशत (1061.0 मिमी) वर्षा दर्ज हुई है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 38 प्रतिशत अधिक बारिश

बिलासपुर संभाग में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से सबसे अधिक 138.5 प्रतिशत (1127.8 मिमी) बारिश दर्ज की गई है।

मुंगेली में 112.5 प्रतिशत (1003.7 मिमी), जांजगीर-चांपा में 103.4 प्रतिशत (1101.5 मिमी), कोरबा में 97.5 प्रतिशत (1071.0 मिमी), बिलासपुर में 95.8 प्रतिशत (967.8 मिमी) और सक्ती में 95.6 प्रतिशत (937.2 मिमी) वर्षा हुई है।

वहीं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 90.1 प्रतिशत (912.5 मिमी) और रायगढ़ में 87.6 प्रतिशत (956.3 मिमी) बारिश दर्ज की गई।

दुर्ग संभाग में बालोद आगे

दुर्ग संभाग में बालोद जिले में 106.3 प्रतिशत (1057.1 मिमी) बारिश हुई है। दुर्ग में 98.3 प्रतिशत (749.6 मिमी), राजनांदगांव में 94.9 प्रतिशत (839.9 मिमी), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 93.0 प्रतिशत (699.5 मिमी) बारिश दर्ज हुई।

वहीं कबीरधाम में 83.0 प्रतिशत (644.0 मिमी), बेमेतरा में 75.2 प्रतिशत (569.7 मिमी) और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 71.8 प्रतिशत (864.1 मिमी) बारिश हुई है।

बस्तर संभाग में भी बारिश का मिला-जुला असर

दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भी बारिश का असर अलग-अलग रहा। नारायणपुर में 108.6 प्रतिशत (1376.6 मिमी) बारिश दर्ज की गई है।

दंतेवाड़ा में 91.4 प्रतिशत (1232.8 मिमी), कोण्डागांव में 81.8 प्रतिशत (936.9 मिमी) और बस्तर में 80.7 प्रतिशत (1045.6 मिमी) बारिश हुई।

वहीं बीजापुर में 70.3 प्रतिशत (1324.4 मिमी), सुकमा में 69.3 प्रतिशत (982.2 मिमी) और कांकेर में प्रदेश में सबसे कम 67.0 प्रतिशत (945.7 मिमी) बारिश दर्ज की गई है।

19 सितंबर को इन जिलों में हुई अच्छी बारिश

19 सितंबर के दैनिक आंकड़ों के अनुसार मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 17.3 मिमी, नारायणपुर में 16.5 मिमी और कांकेर में 16.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं जांजगीर-चांपा, कोण्डागांव और दंतेवाड़ा में कोई बारिश दर्ज नहीं हुई। प्रदेश में 19 सितंबर को औसत दैनिक बारिश 4.0 मिमी रिकॉर्ड की गई।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar