छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

खैरगुड़ा में बाइक के बाद कॉपर वायर केबल चोरी, चोर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

बस्तर,8 सितम्बर 2026

भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मधोता 02 खैरगुड़ा में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 जुलाई को बाइक चोरी की घटना के बाद अब क्षेत्र में कॉपर वायर केबल चोरी का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में अब तक चोरों का सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी और चिंता बढ़ रही है।

बताया जा रहा है कि 24 जुलाई को खैरगुड़ा से एक बाइक चोरी हुई थी। घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी बाइक बरामद नहीं हो सकी है। इसी बीच कॉपर वायर केबल चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं के बावजूद आरोपियों तक पुलिस के नहीं पहुंच पाने से चोरों के हौसले बढ़ सकते हैं। ग्रामीणों ने मामलों की गंभीरता से जांच करने, संदिग्धों से पूछताछ करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

वहीं, भानपुरी थाना प्रभारी हर्ष कुमार धुरंधर ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पड़ताल के साथ आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि या चोरी जैसी घटनाओं में संलिप्त व्यक्ति के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar