छत्तीसगढ़
CM SCHEDULE : जशपुर से रायपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, शाम तक राजधानी में रहेंगे आरक्षित

रायपुर | 22 अप्रैल 2026 (बुधवार)
मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। दोपहर में जशपुर जिले के कांसाबेल स्थित ग्राम बगिया से राजधानी रायपुर के लिए उनका दौरा प्रस्तावित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:50 बजे अपने निज निवास, ग्राम बगिया से कार द्वारा हेलीपेड के लिए रवाना होंगे और 2:55 बजे हेलीपेड बगिया पहुंचेंगे। इसके बाद वे 3:00 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
करीब 4:20 बजे मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे। वहां से 4:25 बजे कार द्वारा रवाना होकर 4:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे, जहां वे आरक्षित रहेंगे।
दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। जशपुर से रायपुर तक सुरक्षा और प्रोटोकॉल के कड़े इंतजाम किए गए हैं।




