हादसे का इंतजार? जनपद पंचायत परिसर में गिरा टॉवर, 10-12 कर्मचारियों की जान खतरे में

बकावंड, 18 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड में एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। जनपद पंचायत बकावंड कार्यालय का पुराना वायरलेस टॉवर गिरी हुई हालत में पड़ा है, जो सीधे तौर पर शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय के ऊपर खतरा बनकर मंडरा रहा है।
जानकारी के मुताबिक यह टॉवर वर्षों पुराना है और अब उपयोग में नहीं है। पहले वायरलेस संचार के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन इंटरनेट युग आने के बाद इसकी उपयोगिता समाप्त हो चुकी है। बावजूद इसके, इसे हटाने या सुरक्षित करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।
👉 10 क्विंटल से अधिक वजन का टॉवर स्थानीय लोगों के अनुसार टॉवर का वजन करीब 10 क्विंटल से ज्यादा है। यदि यह अचानक गिरता है तो बीईओ कार्यालय में कार्यरत 10-12 कर्मचारियों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
👉 प्रशासन की लापरवाही पर सवाल सबसे बड़ी बात यह है कि यह टॉवर जनपद पंचायत परिसर में ही स्थित है, जहां ब्लॉक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का कार्यालय भी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अधिकारियों की नजर के सामने इतना बड़ा खतरा होने के बावजूद अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
👉 हादसे की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि या तो इस टॉवर को तत्काल हटाया जाए या सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। अन्यथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
⚠️ समय रहते कार्रवाई जरूरी यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे में बदल सकती है। प्रशासन को चाहिए कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान निकाले।




