छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

माँ दंतेश्वरी मंदिर में चोरी की वारदात, चोर की पहचान — ₹5000 इनाम घोषित

जगदलपुर। बस्तर की आस्था का प्रमुख केंद्र माँ दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर में 23–24 जनवरी की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा चोरी की गंभीर घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी 24 जनवरी की सुबह मंदिर के पुजारी द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा के निर्देशन में जिला पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। चोरी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 9 विशेष जांच टीमों का गठन किया।
जांच के दौरान शहर के 100 से अधिक शासकीय व निजी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिनके आधार पर चोर की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी से संबंधित सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5000 नकद इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
वहीं पुलिस की 4 से 5 टीमें उड़ीसा तथा आसपास के पड़ोसी जिलों में भी सघन जांच अभियान चला रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को आरोपी से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो वह तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।
माँ दंतेश्वरी मंदिर जैसी आस्था की धरोहर में हुई चोरी की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar