छत्तीसगढ़

CG Accident News : ड्यूटी जॉइन करने जा रहे SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसईसीएल (SECL) के वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई। यह हादसा बांगों थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर चोटिया के पास हुआ। हादसे में एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में अरुण कुमार त्यागी को निर्देशक तकनीकी (DT) पद पर पदोन्नति मिली थी। वे नई जिम्मेदारी संभालने के लिए कार से सिंगरौली जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार आगे चल रहे एक पार्सल वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

गंभीर रूप से घायल हुए अधिकारी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उनके शरीर में कई गंभीर चोटें आई थीं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बांगों पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने जताया शोक

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अरुण कुमार त्यागी का आकस्मिक निधन बेहद पीड़ादायक है। वे नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने सबको स्तब्ध कर दिया। विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

कोरबा जिले में लगातार बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन जानलेवा दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar