छत्तीसगढ़बस्तर

रोजगार दिवस से पहले मधोता-2 और भालुगुड़ा में विकास कार्यों की शुरुआत, शकुंतला कश्यप ने किया भूमिपूजन

बस्तर। जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप ने बुधवार को बस्तर ब्लॉक के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-5 अंतर्गत ग्राम पंचायत मधोता-2 और भालुगुड़ा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

मधोता-2 के मुंडकटिया पारा में नवा तरिया निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके बाद भालुगुड़ा में 6 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।

इस दौरान आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और रोजगार सहायकों ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। बैठक में 7 मई 2026 को रोजगार दिवस मनाने और ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि नवा तरिया निर्माण कार्य रोजगार दिवस से शुरू कर बारिश से पहले पूरा किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण के साथ ग्रामीणों को रोजगार का लाभ मिल सके। निर्माण पूर्ण होने के बाद महिला समूहों को मत्स्य पालन, सब्जी उत्पादन, सिंचाई और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़ने की योजना पर भी सहमति बनी।

जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप ने कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं से गांवों तक विकास पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि नवा तरिया जैसे कार्य जल संरक्षण के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुकदेव मंडावी, सरपंच ईश्वर मंडावी, ग्राम पटेल उरदेश्वर ठाकुर, पुजारी उमाशंकर ठाकुर और कामेश्वर मांझी, बस्तर सेवक मंडल-CSO के गजानन शेन्द्रे और कैलाश चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar