देश-विदेशनई दिल्लीराजनीति

पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, अहमदाबाद ब्लास्ट केस में 38 दोषियों की फांसी बरकरार, E20 के बाद E85 और E100 पेट्रोल की तैयारी तेज

नई दिल्ली , 8 जुलाई 2026

7 जुलाई 2026 की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं में कई बड़े घटनाक्रम देखने को मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला, अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रही, नर्मदा परियोजना को लेकर चार राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ और E20 पेट्रोल के बाद E85E100 ईंधन को लेकर नई तैयारी की घोषणा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्टो ने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।

वहीं, 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 38 दोषियों की फांसी और 11 दोषियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच नर्मदा परियोजना से जुड़े वर्षों पुराने लंबित मुद्दों पर ऐतिहासिक समझौता हुआ। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और चारों राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

इधर, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार भविष्य में E85 और E100 जैसे उच्च एथेनॉल मिश्रित ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में भारी बारिश, कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट, कनाडा की नई तेल पाइपलाइन परियोजना, सीरिया में धमाके, होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ता तनाव और रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी घटनाएं भी पूरे दिन चर्चा में रहीं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar