मनोरंजन

तमन्ना से ब्रेकअप के बाद नई लव स्टोरी? विजय वर्मा का नाम आलिया कुरैशी से जुड़ा, वीडियो वायरल

मुंबई, 23 अप्रैल 2026


वेब सीरीज ‘मटका किंग’ को लेकर चर्चा में चल रहे एक्टर विजय वर्मा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक वायरल वीडियो के बाद उनका नाम एक्ट्रेस आलिया कुरैशी के साथ जोड़ा जा रहा है, जिससे दोनों के डेटिंग की खबरें तेज हो गई हैं।

कौन हैं आलिया कुरैशी?
आलिया कुरैशी मल्टीटैलेंटेड आर्टिस्ट हैं—वो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सिंगर, प्रोड्यूसर और सॉन्गराइटर भी हैं। उन्हें पहचान शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से मिली, जिसमें उन्होंने ‘जान्हवी’ का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज Eternally Confused and Eager for Love में भी नजर आ चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर ‘Jhalliverse’ नाम से एक्टिव आलिया के करीब 1.4 लाख फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर अपने म्यूजिक और क्रिएटिव कंटेंट के लिए जानी जाती हैं।

विजय वर्मा के साथ क्यों जुड़ रहा नाम?
दरअसल, हाल ही में विजय वर्मा को एक रेस्टोरेंट के बाहर आलिया कुरैशी के साथ स्पॉट किया गया। इसी के बाद दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें शुरू हो गईं। हालांकि, अब तक दोनों की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पहले तमन्ना भाटिया से जुड़ा था नाम
इससे पहले विजय वर्मा का नाम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ भी जुड़ा था। दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए थे, लेकिन बाद में उनके अलग होने की खबरें सामने आईं।

फिलहाल, आलिया कुरैशी और विजय वर्मा की डेटिंग को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं, लेकिन सच क्या है यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar