छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बस्तर पहुंचे योगी आदित्यनाथ का सांसद महेश कश्यप ने किया स्वागत, मध्य क्षेत्रीय परिषद् बैठक में होंगे शामिल

जगदलपुर, 19 मई 2026। मध्य क्षेत्रीय परिषद् की एक दिवसीय बैठक में शामिल होने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath आज बस्तर पहुंचे। माँ दंतेश्वरी विमानतल पर बस्तर लोकसभा सांसद Mahesh Kashyap ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा, आधारभूत संरचना और आपसी समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक को लेकर बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासनिक तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थीं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar