अन्य खबरें

मिथुन चक्रवर्ती का बांग्लादेशी जवानों को सख्त संदेश, बोले- ‘फेंसिंग रोकने की कोशिश की तो…’

कोलकाता/कूचबिहार, 29 मई 2026

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी बीच बीजेपी नेता और पूर्व अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सीमा पर बाड़ लगाने के काम में बाधा डाली गई तो इसके परिणाम देखने को मिलेंगे।

‘घुसपैठ रोकने के लिए फेंसिंग जरूरी’

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि वह इस मुद्दे पर ज्यादा नहीं बोलना चाहते, क्योंकि गुस्से में कुछ भी कह सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने फेंसिंग का काम रोकने की धमकी दी थी, लेकिन अब इंतजार करना चाहिए कि आगे क्या होता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि घुसपैठ रोकना बेहद जरूरी है और इसके लिए सीमा पर कंटीले तारों की बाड़ लगाना आवश्यक है।

तीन बीघा कॉरिडोर में हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, कूचबिहार के तीन बीघा कॉरिडोर के पास जमीन सर्वे के दौरान BGB जवानों ने रुकावट पैदा करने की कोशिश की। मामले की जानकारी मिलते ही मेखलीगंज से बीजेपी विधायक दधिराम राय ने BSF अधिकारियों के साथ बैठक की।

दधिराम राय ने कहा कि विरोध के बावजूद फेंसिंग का काम नहीं रुका है और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया नियमों के अनुसार जारी है।

पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया था फैसला

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 11 मई को पद संभालने के बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ही BSF को जमीन ट्रांसफर करने का फैसला लिया था। इसके बाद राज्यभर में प्रशासन ने तेजी से जमीन हस्तांतरण और सर्वे का काम शुरू कर दिया।

अब सीमा पर फेंसिंग को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar