छत्तीसगढ़

गरियाबंद में भारी बारिश का कहर, उदंती नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा

गरियाबंद,30 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पिछले करीब 50 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते उदंती नदी पर निर्माणाधीन पुल ढह गया। यह पुल ओडिशा सरकार की ओर से बनाया जा रहा था और भविष्य में छत्तीसगढ़ के अमलीगांव को ओडिशा के चार गांवों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग बनने वाला था।

जानकारी के अनुसार, लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस पुल पर लगातार बारिश के कारण उदंती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। तेज बहाव का दबाव निर्माणाधीन ढांचा सहन नहीं कर सका, जिससे पुल अचानक भरभराकर गिर गया

पुल ढहने से छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क परियोजना को बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar