छत्तीसगढ़जगदलपुर

सखी निवास और शक्ति सदन में भर्ती के लिए पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी

जगदलपुर, 25 मई 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति’ योजना के अंतर्गत सखी निवास एवं शक्ति सदन में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है। विभाग ने भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी है।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले विभाग द्वारा 15 अप्रैल 2026 को बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारंभिक सूची प्रकाशित की गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों से 29 अप्रैल 2026 तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का परीक्षण और निराकरण करने के बाद अब अंतिम सूची तैयार कर जारी कर दी है।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थी उक्त सूची को बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा सूची को अवलोकन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया गया है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के लिए सभी आवेदनों की गंभीरता से जांच की गई है। अब अंतिम सूची जारी होने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar