छत्तीसगढ़जगदलपुर

जगदलपुर में Export Awareness Camp का आयोजन, स्थानीय उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर

जगदलपुर,14 अगस्त 2026

स्थानीय उद्यमियों एवं MSMEs को वैश्विक बाजार से जोड़ने तथा ई-कॉमर्स के माध्यम से निर्यात की संभावनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से 14 अगस्त 2026 को जिला कलेक्टर कार्यालय, जगदलपुर के प्रेरणा हॉल में Export Awareness Camp एवं E-Commerce Export Summit का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, श्री अजित सुंदर बिलिंग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, DGFT, MSME विभाग, ECGC, EXIM Bank, SIDBI, SHEFFEXIL, EPCH, SBI, India Post तथा E-Commerce क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों एवं निर्यातकों को IEC Registration, Export Promotion, MSME सुविधाओं, Export Credit Insurance, EXIM Bank की वित्तीय सहायता, SIDBI की योजनाओं, RCMC Registration, Compliance, AD Code एवं Export Credit सहित निर्यात प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

विशेष रूप से DHL एवं Walmart के प्रतिनिधियों ने E-Commerce आधारित निर्यात के अवसरों तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने के संबंध में जानकारी साझा की। उद्यमियों के लिए One-to-One Interactive Session का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को अपनी निर्यात संबंधी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं पर विशेषज्ञों से सीधे चर्चा करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में उपस्थित MSME उद्यमियों एवं Exporters ने विभिन्न सत्रों में सक्रिय सहभागिता की तथा निर्यात से संबंधित प्रक्रियाओं, वित्तीय सहायता एवं वैश्विक बाजार की संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का उद्देश्य बस्तर के स्थानीय उत्पादों एवं उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना, एक मजबूत Export Ecosystem विकसित करना तथा स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों की व्यापक बाजार तक पहुंच और ई-कॉमर्स के माध्यम से निर्यात की दिशा में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, जगदलपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, विभिन्न सहयोगी विभागों, संस्थाओं, विशेषज्ञों एवं उद्यमियों ने सहभागिता की तथा निर्यात को बढ़ावा देने के प्रति सकारात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar