छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की छापेमारी, शराब कारोबार से जुड़े एंगल की जांच

बलौदा बाजार,26 जुलाई 2026

प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की टीम ने पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के गौरव पथ स्थित आवास और कारखाने पर छापेमारी की है। कार्रवाई देर रात शुरू हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई।

जानकारी के अनुसार, कारोबारी के परिवार के सदस्यों का शराब कारोबार से जुड़ाव होने की बात सामने आई है। इसी एंगल को लेकर ED और IT की टीम दस्तावेजों एवं अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

कार्रवाई के दौरान घर के भीतर केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी जांच में जुटे रहे, जबकि बाहर स्थानीय पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया। जांच में शामिल अधिकारियों ने फिलहाल मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार किया है।

सूत्रों के अनुसार, कारोबारी परिवार की राजनीतिक पहुंच को देखते हुए इस कार्रवाई को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े संभावित मामलों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। हालांकि, ED या आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar