छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

राजनगर हाईस्कूल व पूर्व माध्यमिक शाला में प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक सम्पन्न, बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

बकावंड, 16 जून 2026। शासकीय हाईस्कूल राजनगर एवं पूर्व माध्यमिक शाला राजनगर में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की गई थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। विद्यालय में नवप्रवेशित एवं पुराने विद्यार्थियों का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं पालकों के माध्यम से विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए गए। बच्चों को मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य अनिल बिसाई, पंचायत प्रतिनिधि मोहनलाल भारती, पंच जुगल किशोर कश्यप, बुधराम बिसाई, धनुर्जय कश्यप, अनंतराम कश्यप, शासकीय हाईस्कूल राजनगर के प्राचार्य राजकुमार बिसाई, पूर्व माध्यमिक शाला राजनगर के प्रधान अध्यापक रतन लाल भारती सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में पालकगण और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह एवं जागरूकता बढ़ाना रहा, जिसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar