छत्तीसगढ़

विधानसभा सत्र के बीच CM विष्णुदेव साय का दुर्ग दौरा, पद्मविभूषण तीजन बाई को देंगे श्रद्धांजलि

रायपुर, 14 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंगलवार, 14 जुलाई 2026 का कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री दिन की शुरुआत विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेकर करेंगे। इसके बाद विधानसभा परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर में वे हेलीकॉप्टर से दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी (मिलाई-3) पहुंचकर पद्मविभूषण स्वर्गीय तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से रवाना होकर 10:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के बाद दोपहर 1 बजे से 1:50 बजे तक विधानसभा परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग जिले के लिए रवाना होंगे। 2:25 बजे ग्राम गनियारी (मिलाई-3) पहुंचकर पद्मविभूषण स्वर्गीय तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे वापस नवा रायपुर लौटेंगे और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पुनः विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के साथ उनका निर्धारित कार्यक्रम समाप्त होगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar