छत्तीसगढ़
रायपुर में आज मंत्रालय संभालेंगे CM विष्णुदेव साय: 6 घंटे तक शासकीय कामकाज, प्रशासनिक बैठकों पर रहेगा फोकस

रायपुर, 1 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मंत्रालय में शासकीय कार्यों का निष्पादन करेंगे। इस दौरान उनका समय प्रशासनिक बैठकों एवं अन्य आरक्षित शासकीय कार्यों के लिए निर्धारित रहेगा।
शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से कार द्वारा रवाना होंगे और 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय मुख्यमंत्री निवास में आरक्षित रहेगा।




