छत्तीसगढ़

रायपुर में कलश वंदन अभियान में जुटेंगे CM विष्णु देव साय: नई दुनिया फोरम में भी होंगे शामिल, दिनभर के कार्यक्रम पर रहेगी नजर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और आरक्षित समय के बाद शाम 4:15 बजे कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे नई दुनिया फोरम के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar