छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय आज दुर्ग-भिलाई के दौरे पर: 5 जगह भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे, साइबर थाने का उद्घाटन; रात में नगर कीर्तन और गुरु पर्व में होंगे शामिल

रायपुर, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को दुर्ग-भिलाई और रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर भिलाई और रिसाली पहुंचेंगे। यहां वे विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही भिलाई में नवनिर्मित साइबर थाने का लोकार्पण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। 11:15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे। वे 11:30 बजे जयंती स्टेडियम हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 11:40 बजे रिसाली के वार्ड नंबर 18 स्थित दुर्गा मंदिर मंच मरौदा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:50 बजे सेक्टर-6 भिलाई स्थित साइबर थाने का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1:10 बजे वे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, सेक्टर-6 पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। इसके बाद दोपहर 1:55 बजे सेक्टर-2 भिलाई पहुंचेंगे।

दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री खुर्सीपार स्थित आईटीआई मैदान में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 3:35 बजे भिलाई-3 के मंगल भवन में विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, शाम 4:40 बजे थाना ग्राउंड परिसर भिलाई-3 स्थित हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और 5:05 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

रात में नगर कीर्तन और गुरु पर्व में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री रात 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 9:35 बजे रायपुर के खालसा स्कूल परिसर पहुंचेंगे। यहां आयोजित नगर कीर्तन, शोभायात्रा एवं गुरु पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 10:05 बजे खालसा स्कूल परिसर से रवाना होकर 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar