मुख्यमंत्री साय का आज बिलासपुर दौरा : महिला हॉकी टूर्नामेंट में होंगे शामिल, शाम को रायपुर लौटने का निर्धारित कार्यक्रम

रायपुर, 2 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे, जहां वे “ऑल इंडिया वुमन्स हॉकी टूर्नामेंट–2026” में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 3:15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे।
इसके बाद वे 3:20 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 3:50 बजे एसईसीएल हेलीपेड, सरकंडा (जिला बिलासपुर) पहुंचेंगे। वहां से 3:55 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 4:00 बजे स्व. बी.आर. यादव एस्ट्रोटर्फ मैदान, बहतराई स्टेडियम पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4:00 से 4:45 बजे तक आयोजित “ऑल इंडिया वुमन्स हॉकी टूर्नामेंट–2026” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे 4:45 बजे स्टेडियम से प्रस्थान कर 4:50 बजे एसईसीएल हेलीपेड पहुंचेंगे और 4:55 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 5:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और 5:35 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।




