छत्तीसगढ़जगदलपुर

तिरंगा लेकर शहीदों के घर पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता, वीर जवानों के परिजनों और रिटायर्ड सैनिकों का किया सम्मान

जगदलपुर,7 अगस्त 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जिला बस्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों के परिजनों एवं रिटायर्ड सैनिकों से उनके निवास पर मुलाकात कर उन्हें तिरंगा ध्वज भेंट करते हुए सम्मानित किया।

भाजयुमो सदस्यों ने सीआरपीएफ के शहीद जवान देवेंद्र कुमार के ग्राम धोबिगुड़ा स्थित निवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की। इसके अलावा रिटायर्ड आर्मी जवान ललित जोशी, शहीद महिपाल सिंह चौहान, शहीद उपेंद्र साहू के परिवार सहित अन्य वीर जवानों के परिजनों को भी तिरंगा ध्वज भेंट कर सम्मान प्रकट किया।

जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है और उनके त्याग, धैर्य व देशभक्ति को हमेशा याद रखा जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष आनंद झा ने कहा कि तिरंगा केवल भारत की आन, बान और शान का प्रतीक नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान का भी प्रतीक है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजयुमो राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्यों में आगे भी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव, उपाध्यक्ष आनंद झा, विकास पात्रो, सोमप्रकाश जोशी, परेश टाटी, प्राचीन तिवारी, शरद श्रीवास्तव, जशवंत जोशी, दीपक पांडे, रमेश नायडू, तनिष्क सिंह सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar