छत्तीसगढ़दुर्ग संभाग

बर्थडे सेलिब्रेशन बना मातम: शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

दुर्ग,25 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी स्थित शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो बच्चे तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, उरला के रहने वाले आठ दोस्त शुक्रवार दोपहर जन्मदिन मनाने शिवनाथ नदी पहुंचे थे। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद शाम करीब 4 बजे 14 वर्षीय रेहान खान और 12 वर्षीय आरव नदी में नहाने उतरे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

एक बच्चे का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

नदी किनारे मौजूद एक साथी ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों और पुलगांव थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ को बुलाकर रेस्क्यू अभियान शुरू कराया।

शनिवार सुबह 6 बजे से दोबारा विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब दो घंटे की तलाश के बाद घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर रेहान खान का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं 12 वर्षीय आरव की तलाश अब भी जारी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में लगातार सर्च अभियान चला रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar