छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर में प्रशासनिक अधिकारी भी सुरक्षित नहीं: करेंसी टावर की लिफ्ट में फंसी ACS ऋचा शर्मा, 20 मिनट तक बंद रहीं, मची अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी (ACS) ऋचा शर्मा अचानक लिफ्ट में फंस गईं। घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, अधिकारी करीब 20 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसी रहीं। लिफ्ट में न तो पर्याप्त रोशनी थी और न ही हवा आने की व्यवस्था, जिससे उन्हें घबराहट होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि डर के कारण वे रोने लगीं और काफी देर तक घबराई रहीं।

घटना के दौरान उन्होंने कॉम्प्लेक्स की खराब व्यवस्था को लेकर राज्य के ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को फोन कर जानकारी दी। काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस घटना ने बिल्डिंग में सुरक्षा और मेंटेनेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर समय पर मदद नहीं मिलती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar