छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ दौरे पर जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी, दुर्ग और रायपुर में करेंगे कार्यक्रम

रायपुर,29 अक्टूबर 2026

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एवं शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। इनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भी रायपुर पहुंचेंगे। तीनों नेता प्रदेश में आयोजित विभिन्न पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जेपी नड्डा दुर्ग में जनसभा और पदयात्रा में होंगे शामिल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे, जहां पुलगांव के महेश कॉलोनी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद शाम 4 बजे नड्डा ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।

31 अक्टूबर को शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वे रायपुर स्थित आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान में आयोजित ‘खेत बचाओ’ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद दोपहर 1:30 बजे चौहान बीजेपी के ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भी पहुंचेंगे रायपुर

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे शहर में निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

तीनों वरिष्ठ नेताओं के दौरे को लेकर प्रदेश में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar