छत्तीसगढ़

बलरामपुर में सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन का अधिकारी ₹22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बलरामपुर,29 सितंबर 2026

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के एक सहायक प्रबंधक को ₹22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विद्यासागर गोपाल के रूप में हुई है, जो प्रभारी जिला प्रबंधक का प्रभार संभाल रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, गोपाल ने करीब ₹11.39 लाख के लंबित बिलों का भुगतान जारी करने के एवज में परिवहन ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी। आरोपी ने लंबित भुगतान की कुल राशि पर 2 प्रतिशत कमीशन मांगा था।

शिकायतकर्ता शिवराज सिंह शाही, अंबिकापुर के सतीपारा निवासी हैं। वह वाड्रफनगर क्षेत्र में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए डोरस्टेप डिलीवरी परिवहन का कार्य कर रहे थे।

रिश्वत देने से इनकार करते हुए शाही ने अंबिकापुर ACB टीम से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने 29 सितंबर 2026 को जाल बिछाया और विद्यासागर गोपाल को ₹22 हजार नकद लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 संशोधित) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar