छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

बस्तर में बाढ़ प्रभावित गांवों तक पहुंचे सांसद महेश कश्यप, भेजापदर समेत 6 गांवों में ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की

 

जगदलपुर। बाढ़ आपदा से प्रभावित ग्रामीणों तक राहत पहुंचाने के लिए बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने जगदलपुर ब्लॉक के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भेजापदर, नदीबोड़ना, कुरुसपाल, लिटिगुड़ा, उलनार और बेलगांव पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री वितरित की।

सांसद महेश कश्यप ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं और ग्रामीणों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सांसद कश्यप इससे पहले भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। विशेष रूप से भेजापदर गांव चारों ओर से पानी से घिरकर टापू में तब्दील हो गया था, जहां सांसद मोटरबोट के माध्यम से पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी ली थी।

सांसद ने कहा कि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं और जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar