राशिफल

26 सितंबर 2026 राशिफल: सिंह-तुला को मिलेंगे खुशियों के मौके, मेष-वृश्चिक को रहना होगा सतर्क

रायपुर। 26 सितंबर 2026, शनिवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इसी के साथ पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है। आज पूर्णिमा तिथि रात 10:19 बजे तक रहेगी। दोपहर 11:32 बजे तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, इसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशि वालों को कामकाज और व्यवहार में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

मेष

आज का दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों से बातचीत करते समय सावधानी रखें। धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार से जुड़े काम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है। बेवजह विवाद से बचें। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1

वृषभ

दिन खुशनुमा रहेगा। व्यर्थ के कामों में समय न गंवाएं। रुका हुआ काम दोबारा शुरू करने से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। जरूरतमंद की मदद करने से संतुष्टि मिलेगी।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 3

मिथुन

आज का दिन खास रहेगा। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई योजना शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। शाम परिवार के साथ हंसी-मजाक में बीतेगी।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 9

कर्क

दिन आपके अनुकूल रहेगा। खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। संयम से काम लेने पर बिगड़े काम बन सकते हैं। इंजीनियर्स के लिए सीखने के नए अवसर मिलेंगे। निजी क्षेत्र में काम करने वालों को फायदा होगा। बिजनेस मीटिंग में महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह काम आएगी।
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 5

सिंह

परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। एग्रोकेमिकल कारोबारियों को अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा और प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम पक्ष में आ सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 6

कन्या

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। काम समय से पहले पूरा हो सकता है। इंजीनियर्स अपने अनुभव का सही इस्तेमाल करेंगे। निजी नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में सहकर्मियों के साथ यात्रा हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 1

तुला

महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साइंस से जुड़े विद्यार्थियों को नौकरी का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में साझेदार के साथ विचार-विमर्श होगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं और घर में खुशियां आएंगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

वृश्चिक

आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। टेक्सटाइल कारोबारियों को अचानक लाभ मिल सकता है। हालांकि कुछ छिपे विरोधी अफवाह फैलाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 9

धनु

दिन खुशियों से भरा रहेगा। घर से व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रही महिलाओं के लिए समय अच्छा है। कलाकारों और सिंगर्स को अपने काम में सफलता मिल सकती है। जल्दबाजी से बचें। ईश्वर की आराधना के लिए समय निकालें। दोस्त से कामकाज से जुड़े नए आइडिया मिल सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 5

मकर

लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। माता के साथ धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के साथ शाम अच्छी बीतेगी। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। बेवजह मजाक करने से बचें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 1

कुंभ

आज नई खुशियां मिल सकती हैं। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। समाजहित में किए गए कार्यों की सराहना होगी। उच्चाधिकारियों के सामने अपनी बात रखने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 3

मीन

दिन आपके अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। व्यापारियों को अचानक लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का सेवन फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं। नौकरी बदलने का फैसला कुछ दिन टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 6

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar